Get App

कल का मौसम 8 नवंबर: दक्षिण भारत से लेकर पहाड़ों तक बदलेगा मौसम! इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कश्मीर में बर्फबारी के आसार

Weather forecast for November 8: देश के कई राज्यों में कल यानी 8 नवंबर को मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण भारत में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की आशंका है। जबकि केरल और माहे में भी तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 07, 2026 पर 7:39 PM
कल का मौसम 8 नवंबर: दक्षिण भारत से लेकर पहाड़ों तक बदलेगा मौसम! इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कश्मीर में बर्फबारी के आसार
Weather forecast for November 8: कल पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भी बारिश का अनुमान है

Weather forecast for November 8: देश के अलग-अलग हिस्सों में कल यानी 8 नवंबर को मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लेटेस्ट पूर्वानुमान के मुताबिक, 7 से 13 नवंबर के बीच दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी राज्यों में भी मौसम बदलने के संकेत हैं। जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी की आशंका जताई गई है। कश्मीर घाटी में 12 नवंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

दक्षिण भारत में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 7 से 10 नवंबर तक भारी बारिश की आशंका है। केरल और माहे में भी 7 और 8 नवंबर को भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कई इलाकों में बिजली चमकने, गरज के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर हवा के झोंकों की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

दक्षिण भारत में बारिश और आंधी का असर

  • IMD के अनुसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले सात दिनों के दौरान बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें