Get App

कल का मौसम 24 अक्टूबर: दक्षिण में मूसलाधार बारिश और उत्तर भारत में तेज हवाएं! दिल्ली-NCR के लिए IMD ने दिया ये अलर्ट

Weather forecast for October 24: कल यानी 24 अक्टूबर को देशभर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। दक्षिण भारत में जहां मूसलाधार बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। वहीं उत्तर भारत के कई इलाकों में तेज हवाएं चलने की आशंका है। दिल्ली-NCR में भी मौसम बिगड़ने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इसे देखते हुए अलर्ट जारी किया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 23, 2026 पर 5:10 PM
कल का मौसम 24 अक्टूबर: दक्षिण में मूसलाधार बारिश और उत्तर भारत में तेज हवाएं! दिल्ली-NCR के लिए IMD ने दिया ये अलर्ट
Weather Forecast for October 24: मौसम विभाग ने कल यानी 24 अक्तूबर के लिए वेदर फोरकास्ट जारी कर दिया है

Weather forecast for October 24: देश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां दक्षिण भारत के तटीय और प्रायद्वीपीय इलाकों में चक्रवाती प्रणालियों के असर से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है, वहीं उत्तर और पश्चिम भारत के राज्यों में भी मौसमी हलचल तेज होने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ताजा मौसम बुलेटिन के मुताबिक कल शनिवार 24 अक्टूबर को देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, गरज-चमक और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है जबकि राजधानी दिल्ली और आसपास के उत्तर भारतीय इलाकों के लिए भी खास अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण भारत और द्वीपों में भारी से बहुत भारी बारिश का तांडव

दक्षिण प्रायद्वीप और समुद्र में बने मौसमी सिस्टम की वजह से दक्षिणी राज्यों में बारिश का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 अक्टूबर को केरल व माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराइकल के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की पूरी आशंका है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग जगहों पर भी भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।

दिल्ली-NCR और उत्तर भारत के राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें