कल का मौसम: 25 सितंबर को यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़, ओडिशा संग इन 7 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60kmph स्पीड से आएगी आंधी

IMD Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार 25 सितंबर के लिए मौसम की गंभीर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक 25 सितंबर को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा समेत 7 राज्यों के विभिन्न हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। इसके अलावा 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी

अपडेटेड Sep 24, 2026 पर 4:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Weather Forecast: मौसम विभाग के मुताबिक, 25 सितंबर को कई राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका है

IMD Heavy Rain Alert: देश के पूर्वी, मध्य और उत्तरी राज्यों में खतरनाक वेदर सिस्टम ने एक्टिव होकर कई इलाकों में आफत खड़ी कर दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार 25 सितंबर के लिए मौसम की गंभीर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक 25 सितंबर को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा समेत 7 राज्यों के विभिन्न हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। इसके अलावा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से तूफानी हवाएं (थंडरस्कवॉल) चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

7 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 25 सितंबर को देश के 7 राज्यों और क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का दौर देखने को मिलेगा। छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और विदर्भ में भारी से बहुत भारी बारिश होने की पूरी संभावना है। इन राज्यों में लगातार तेज बारिश की वजह से निचले इलाकों में पानी भरने, नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी होने और आम जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।


यूपी, बिहार, उत्तराखंड और झारखंड में भी होगी भारी बारिश

देश के 11 अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। असम व मेघालय, बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, केरल व माहे, तेलंगाना, उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश के दोनों हिस्सों (पूर्वी और पश्चिमी यूपी), बिहार और झारखंड में दिन भर बादलों का कड़ा पहरा रहेगा और कई इलाकों में रुक-रुक कर मूसलाधार पानी गिर सकता है।

60kmph की स्पीड से आएगी आंधी, आकाशीय बिजली की चेतावनी

मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और तेज हवाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। छत्तीसगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने वाले थंडरस्कवॉल (आंधी-तूफान) का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

इसके अलावा केरल व माहे, रायलसीमा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम और तेलंगाना मे 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने और बारिश होने का पूर्वानुमान है। पूर्वोत्तर के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम व मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में बिजली कड़कने का अलर्ट है। तटीय सुरक्षा के लिहाज से आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में तेज सतही हवाएं चलेंगी।

ये भी पढ़ें- Success Story: केले की खेती ने बदली 10वीं पास किसान की किस्मत: 1.65 करोड़ रुपए की आमदनी, 55 एकड़ में बाग नहीं, खड़ा किया कमाई का 'हरा कारोबार'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।