Get App

यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने अगले कुछ दिनों के लिए जारी की बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी

यूपी के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलने वाला है। IMD के प्रादेशिक मौसम केंद्र, लखनऊ ने राज्य के कई जिलों के लिए नया मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के पश्चिमी हिस्सों में 15 और 16 अक्टूबर को बारिश के साथ, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Oct 14, 2026 पर 2:33 PM
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने अगले कुछ दिनों के लिए जारी की बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी
यूपी में IMD ने अगले कुछ दिनों के लिए जारी की बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

Uttar Pradesh Weather: उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के प्रादेशिक मौसम केंद्र, लखनऊ ने राज्य के कई जिलों के लिए नया मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, राज्य के पश्चिमी हिस्सों में 15 और 16 अक्टूबर को झमाझम बारिश के साथ, तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की पूरी संभावना है।

इन जिलों में रहेगा ओलावृष्टि और आंधी-तूफान का असर

मौसम विभाग के मुताबिक, 15 अक्टूबर से 16 अक्टूबर सुबह तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ चुनिंदा जिलों में मौसम का मिजाज काफी सख्त रह सकता है।

  • ओलावृष्टि की संभावना: सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर और आसपास के इलाकों में ओले गिरने की आशंका है।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें