कल का मौसम 12 मई: IMD ने इन राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया, दिल्ली से बिहार तक 60kmph की रफ्तार वाली प्रचंड आंधी!

IMD Weather Update: IMD के मुताबिक बारिश के बावजूद कुछ हिस्से लू की चपेट में रहेंगे। 12 मई को गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हीटवेव (लू) की स्थिति बनी रहेगी। राजस्थान में गर्म रातों का अनुभव होगा। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी लू चलने की संभावना है

अपडेटेड May 11, 2026 पर 9:06 PM
Story continues below Advertisement
कल का मौसम 12 मई: IMD ने इन राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया, दिल्ली से बिहार तक 60kmph की रफ्तार वाली प्रचंड आंधी!

IMD Rain-Thunderstorm Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 12 मई के लिए देश के बड़े हिस्से में भीषण आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बनी मौसमी प्रणालियों की वजह से दिल्ली-एनसीआर से लेकर बिहार और उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में कुदरत का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। IMD की लेट इवनिंग रिपोर्ट के अनुसार, 12 मई को देश के कई राज्यों में थंडरस्क्वॉल (प्रचंड आंधी) और ओलावृष्टि की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत और पूर्वी भारत के राज्यों में हवाओं की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है।

इन राज्यों में प्रचंड आंधी और तूफान का अलर्ट

12 मई को उत्तर और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों में तेज हवाओं का सबसे ज्यादा असर दिखेगा।


दिल्ली, हरियाणा और पंजाब: यहां 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफानी हवाएं (Thundersquall) चलने और गरज-चमक के साथ बारिश की अच्छी खासी संभावना है।

बिहार और उत्तराखंड: इन दोनों राज्यों में भी 60 किमी/घंटा की रफ्तार वाले तूफान का अलर्ट है।

उत्तर प्रदेश और झारखंड: यूपी और झारखंड में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी।

ओले गिरने की चेतावनी

पहाड़ों से लेकर मैदानों तक 12 मई को ओले गिरने की भी संभावना है। IMD के मुताबिक बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में अच्छी खासी ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है।

भारी और अति भारी बारिश वाले राज्य

पूर्वोत्तर भारत: असम, मेघालय और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में 12 मई को भारी बारिश (Heavy Rainfall) का अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण भारत: तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तटीय आंध्र प्रदेश में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी। केरल, माहे और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भी बिजली कड़कने के साथ बारिश के आसार हैं।

राजस्थान: पूर्वी राजस्थान में 12 मई को धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

13 मई से 17 मई तक कैसा रहेगा मौसम? (IMD Forecast)

मौसम विभाग ने अगले 5-6 दिनों के लिए भी विस्तृत रोडमैप जारी किया है-

1. उत्तर-पश्चिम भारत (13-15 मई)

दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में बारिश और आंधी का यह सिलसिला 15 मई तक जारी रहने वाला है। हिमाचल और उत्तराखंड में 14 मई तक बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं होती रहेंगी। 15 मई से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ दोबारा दस्तक देगा।

2. पूर्वोत्तर भारत (13-17 मई)

असम और मेघालय में 13 से 17 मई के बीच बारिश और तेज होगी। यहां भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश में 17 मई को अति भारी बारिश का अलर्ट है।

3. पूर्वी और मध्य भारत (13-17 मई)

झारखंड और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 17 मई तक बारिश और 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रहेंगी। बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल में 14 मई तक आंधी-बारिश का दौर बना रहेगा। छत्तीसगढ़ में 13 से 15 मई के बीच हल्की बारिश की संभावना है।

4. दक्षिण भारत (14-17 मई)

केरल और माहे में 14 से 17 मई के बीच भारी बारिश होगी। तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 15 और 16 मई को मूसलाधार बारिश का अलर्ट है।

गर्मी और लू की चपेट में आएंगे देश के ये हिस्से

IMD के मुताबिक बारिश के बावजूद कुछ हिस्से लू की चपेट में रहेंगे। 12 मई को गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हीटवेव (लू) की स्थिति बनी रहेगी। राजस्थान में गर्म रातों (Warm Night) का अनुभव होगा। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी लू चलने की संभावना है।

IMD ने 12 मई को बारिश की संभावनाओं वाले इलाकों का मैप जारी किया, यहां नीचे देखें

IMD ने 12 मई को बारिश की संभावनाओं वाले इलाकों का मैप जारी किया, यहां नीचे देखें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।