उत्तर भारत में सर्दी का पीक जारी है। दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा, कड़ाके की ठंड और प्रदूषण मिलकर जनजीवन को प्रभावित कर रहे हैं। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण दिल्ली में 31 दिसंबर की शाम को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। जबकि एक जनवरी को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो सकती है।
