Get App

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी की मीटिंग में नहीं पहुंचे 9 विधायक, चुनाव हारते ही TMC में बढ़ गई हलचल...लग रहे ये कयास

Mamata Banerjee: कई विधायकों के बैठक में शामिल नहीं होने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के अंदर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। भाजपा के हाथों चुनाव हारने के बाद पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष और संभावित अंदरूनी संकट को लेकर अटकलें लगाई जाने लगीं। यह बैठक इसलिए भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही थी, क्योंकि सत्ता गंवाने के बाद टीएमसी खुद को दोबारा मजबूत करने और नई रणनीति तैयार करने में जुटी हुई है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 07, 2026 पर 10:53 AM
Mamata Banerjee: ममता बनर्जी की मीटिंग में नहीं पहुंचे 9 विधायक, चुनाव हारते ही TMC में बढ़ गई हलचल...लग रहे ये कयास
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनावी हार के बाद एक बड़ा झटका लगा है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर हलचल बढ़ती दिखाई दे रही है। पार्टी प्रमुख मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई एक अहम रणनीति बैठक में कई नए विधायक शामिल नहीं हुए, जिसके बाद पार्टी में अंदरूनी मतभेद और संभावित फूट की चर्चाएं तेज हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक, टीएमसी के करीब 9 से 10 विधायक पार्टी बैठक में शामिल नहीं हुए हैं।

ममता बनर्जी की बैठक में नहीं पहुंचे 9 विधायक

एबीपी की रिपोर्ट के मुताबिक, टीएमसी के 80 नए चुने गए विधायकों में से सिर्फ करीब 70 विधायक ही इस महत्वपूर्ण बैठक में पहुंचे। करीब 9 से 10 विधायकों की गैरमौजूदगी ने राजनीतिक हलकों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि इस बैठक में चुनावी हार के बाद पार्टी की आगे की रणनीति पर चर्चा होनी थी। साथ ही विधानसभा में अगले नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाना था। इन विधायकों के बैठक से दूर रहने के बाद अब पार्टी के भीतर असंतोष और गुटबाजी की अटकलें और तेज हो गई हैं।

टीएमसी के अंदर सबकुछ ठीक नहीं!

सब समाचार

+ और भी पढ़ें