Get App

West Bengal: खबरदार कोई भी कागज इधर से उधर हुआ तो... पश्चिम बंगाल में मुख्य सचिव ने क्यों दिया इतना तगड़ा आदेश?

West Bengal Election Results: पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाला ने राज्य के सभी विभागीय सचिवों और कार्यालय प्रमुखों को एक आधिकारिक पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि किसी भी महत्वपूर्ण कागजात या फाइल को कार्यालय से हटाया या क्षतिग्रस्त नहीं किया जाना चाहिए

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड May 04, 2026 पर 7:01 PM
West Bengal: खबरदार कोई भी कागज इधर से उधर हुआ तो... पश्चिम बंगाल में मुख्य सचिव ने क्यों दिया इतना तगड़ा आदेश?
आदेश का उल्लंघन होने या किसी भी विचलन की स्थिति में संबंधित अधिकारी की व्यक्तिगत जवाबदेही तय की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी

West Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच राज्य की प्रशासनिक मशीनरी में एक बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। मतगणना के रुझानों के साथ ही पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव ने राज्य के सभी विभागों के लिए एक अत्यंत सख्त और महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम जैसे-जैसे स्पष्ट हो रहे हैं, राज्य के टॉप प्रशासनिक अमले ने सरकारी दस्तावेजों और फाइलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है। पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाला ने राज्य के सभी विभागीय सचिवों और कार्यालय प्रमुखों को एक आधिकारिक पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि किसी भी महत्वपूर्ण कागजात या फाइल को कार्यालय से हटाया या क्षतिग्रस्त नहीं किया जाना चाहिए।

मुख्य सचिव के आदेश की 5 प्रमुख बातें

मुख्य सचिव द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट दिशानिर्देश दिए गए हैं। सभी विभागीय सचिवों और कार्यालय प्रमुखों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि कोई भी महत्वपूर्ण पेपर या फाइल कार्यालय से हटाई न जाए, क्षतिग्रस्त न की जाए या बाहर न ले जाई जाए। कार्यालय के किसी भी दस्तावेज की अनधिकृत कॉपी बनाने या स्कैन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी फाइलों, महत्वपूर्ण दस्तावेजों और संचार का उचित हिसाब-किताब रखा जाना चाहिए। विभागों के प्रमुख और सचिव व्यक्तिगत रूप से यह सुनिश्चित करने के लिए उत्तरदायी होंगे कि इन निर्देशों का अक्षरशः पालन हो। आदेश का उल्लंघन होने या किसी भी विचलन की स्थिति में संबंधित अधिकारी की व्यक्तिगत जवाबदेही तय की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें