4 मई के बाद अमित शाह को पश्चिम बंगाल में रुकने का चैलेंज दे रहे थे अभिषेक बनर्जी, अब लगे ये सब कहने

Abhishek Banerjee-Amit Shah: चुनाव प्रचार के दौरान पूर्वी मेदनीपुर के भगवानपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए अभिषेक बनर्जी ने अमित शाह को सीधा चैलेंज दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर आपमें साहस है, तो मतगणना के दिन कोलकाता में मौजूद रहें, हम तब देखेंगे

अपडेटेड May 04, 2026 पर 6:21 PM
Story continues below Advertisement
अब पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे जैसे-जैसे साफ हो रहे हैं, टीएमसी खेमे में बेचैनी बढ़ती दिख रही है

West Bengal Election Results: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के रुझानों ने राज्य की सियासत में जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है। एक ओर जहां भाजपा ऐतिहासिक बढ़त की ओर है, वहीं दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सुर बदलते नजर आ रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा टीएमसी के नंबर दो नेता अभिषेक बनर्जी की हो रही है, जिन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को खुलेआम चुनौती दी थी कि वो 4 मई के बाद (नतीजों के बाद) पश्चिम बंगाल में रुककर दिखाएं।

अब पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे जैसे-जैसे साफ हो रहे हैं, टीएमसी खेमे में बेचैनी बढ़ती दिख रही है। चुनाव प्रचार के दौरान अमित शाह को ललकारने वाले अभिषेक बनर्जी अब मतगणना की धीमी रफ्तार और ईवीएम (EVM) डेटा में विसंगतियों के आरोप लगा रहे हैं।

क्या था अभिषेक बनर्जी का वो 'ओपन चैलेंज'?


चुनाव प्रचार के दौरान पूर्वी मेदनीपुर के भगवानपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए अभिषेक बनर्जी ने अमित शाह को सीधा चैलेंज दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर आपमें साहस है, तो मतगणना के दिन कोलकाता में मौजूद रहें, हम तब देखेंगे। अभिषेक बनर्जी ने विश्वास जताया था कि ममता बनर्जी भारी बहुमत के साथ चौथी बार सत्ता में वापसी करेंगी। तब उन्होंने भाजपा पर चुनाव से पहले टीएमसी कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया था।

अब बदले-बदले से हैं सुर: मतगणना पर उठाए सवाल

आज जब मतगणना जारी है और रुझान टीएमसी के पक्ष में नहीं दिख रहे हैं, तब अभिषेक बनर्जी के बयानों में तल्खी के साथ-साथ शिकायतें भी नजर आ रही हैं। उन्होंने मतगणना प्रक्रिया को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिषेक ने कहा कि 2021 में साढ़े आठ घंटे के भीतर 90% गिनती पूरी हो गई थी, लेकिन इस बार इतने ही समय में केवल 6-8 राउंड ही पूरे हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि कई जगहों पर मीडिया को नतीजे नहीं बताए जा रहे हैं।

अभिषेक के मुताबिक, वर्धमान दक्षिण में टीएमसी की जीत के बावजूद रिकाउंटिंग कराई जा रही है, जबकि कल्याणी में कम से कम 8 EVM ऐसी मिली हैं जहां कंट्रोल यूनिट का डेटा फॉर्म 17C से मेल नहीं खा रहा है।

अभिषेक बनर्जी ने सभ्य समाज में जनता के जनादेश को स्वीकार करने की बात कहते हुए सभी से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। साथ ही, उन्होंने टीएमसी के काउंटिंग एजेंटों के लिए संदेश देते हुए कहा है कि मैं सभी तृणमूल काउंटिंग एजेंटों से अपील करता हूँ कि वे किसी भी परिस्थिति में मतगणना केंद्र न छोड़ें।

क्या हैं मौजूदा रुझान?

पश्चिम बंगाल के मौजूदा रुझानों में बीजेपी 203 सीटों पर आगे है। इसमें से 25 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। टीएमसी 84 सीटों पर आगे है, जिसमें से 9 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है।

SIR ने पश्चिम बंगाल के चुनावों में क्या किया? यहां मिल गया अब इस सवाल का पूरा जवाब

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।