Get App

West Bengal Election Results: क्या ममता बनर्जी को चौथी बार CM बनने से रोक पाएगी BJP? ये 4 सियासी तस्वीरें बन सकती हैं

West Bengal Election Result: एग्जिट पोल्स ने किसी एक तरफ स्पष्ट रुझान देने के बजाय मुकाबले को और अधिक अनिश्चित बना दिया है। कुछ एजेंसियां भाजपा को बढ़त या बहुमत दे रही हैं, जो राज्य में एक ऐतिहासिक बदलाव का संकेत है। अन्य एजेंसियां टीएमसी की वापसी या दोनों के बीच कांटे की टक्कर का दावा कर रही हैं

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड May 04, 2026 पर 7:24 AM
West Bengal Election Results: क्या ममता बनर्जी को चौथी बार CM बनने से रोक पाएगी BJP? ये 4 सियासी तस्वीरें बन सकती हैं
इस बार पश्चिम बंगाल चुनाव में 92-93% का असाधारण मतदान दर्ज किया गया है

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों पर पूरे देश की निगाहें जमी हुई हैं। यहां ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच की तीखी घमासान ने परिणामों को लेकर सबकों शंका में डाल दिया है। आज 4 मई को बाकी राज्यों के साथ यहां के चुनावी परिणाम भी घोषित होने जा रहे हैं। अब देखना यह है कि क्या नतीजे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 15 साल के शासन का अंत कर प्रदेश में पहली बार भाजपा को जीत दिलाते हैं या ममता अपना किला बचाने में एक बार फिर कामयाब रहती हैं।

रिकॉर्ड मतदान: सत्ता विरोधी लहर या समर्थन?

इस बार पश्चिम बंगाल चुनाव में 92-93% का असाधारण मतदान दर्ज किया गया है। यह भारतीय विधानसभा चुनावों के इतिहास में सबसे अधिक भागीदारी में से एक है। विशेषज्ञों के अनुसार, इतना भारी मतदान सत्ता विरोधी लहर, सत्तारूढ़ दल के लिए मजबूत समर्थन या फिर अत्यधिक राजनीतिक ध्रुवीकरण का संकेत हो सकता है। सभी चरणों में मतदान 90% से ऊपर रहा।

फाल्टा सीट: क्या यही तय करेगी अगली सरकार?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें