Get App

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी जीत सकती हैं लेकिन... पश्चिम बंगाल चुनाव रिजल्ट पर शशि थरूर ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Shashi Tharoor Prediction on Mamata Banerjee: शशि थरूर ने चुनावी नतीजों से कुछ घंटे पहले ही कहा कि उन्हें उम्मीद है कि तृणमूल कांग्रेस बंगाल में सत्ता बरकरार रखेगी, लेकिन इस बार जीत का अंतर पिछली बार जैसा बड़ा नहीं होगा। नतीजों से पहले आए विभिन्न एग्जिट पोल्स पर थरूर ने कहा कि वहां के एग्जिट पोल्स ने काफी भ्रम पैदा कर दिया है

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड May 04, 2026 पर 7:56 AM
Mamata Banerjee: ममता बनर्जी जीत सकती हैं लेकिन... पश्चिम बंगाल चुनाव रिजल्ट पर शशि थरूर ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
पश्चिम बंगाल में साल 2011 से मुख्यमंत्री पद पर काबिज ममता बनर्जी एक बार फिर पार्टी की मुख्य चेहरा बनी हुई हैं

West Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों की घड़ी करीब आते ही सियासी पारा अपने चरम पर है। काउंटिंग से ठीक पहले जहां एक ओर तृणमूल कांग्रेस (TMC) अपनी सत्ता बरकरार रखने का दावा कर रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य में बड़े बदलाव की उम्मीद लगाए बैठी है। इस बीच, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों और ममता बनर्जी की जीत की संभावनाओं पर अपना आकलन पेश कर दिया है।

क्या है शशि थरूर की राय?

शशि थरूर ने चुनावी नतीजों से कुछ घंटे पहले ही कहा कि उन्हें उम्मीद है कि तृणमूल कांग्रेस बंगाल में सत्ता बरकरार रखेगी, लेकिन इस बार जीत का अंतर पिछली बार जैसा बड़ा नहीं होगा। नतीजों से पहले आए विभिन्न एग्जिट पोल्स पर थरूर ने कहा कि वहां के एग्जिट पोल्स ने काफी भ्रम पैदा कर दिया है। मेरा मानना है कि ममता बनर्जी जीतेंगी, लेकिन शायद उन्हें पिछले चुनाव जैसा बड़ा बहुमत हासिल नहीं होगा। उनके इस बयान ने बंगाल के कड़े मुकाबले की ओर इशारा किया है, जहां 2011 से मुख्यमंत्री पद पर काबिज ममता बनर्जी एक बार फिर पार्टी की मुख्य चेहरा बनी हुई हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें