Get App

Ananda Bose Bomb Threat: बंगाल के राज्यपाल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट पर कोलकाता पुलिस

Ananda Bose Bomb Threat: लोक भवन के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस को गुरुवार (8 जनवरी) रात ईमेल से जान से मारने की धमकी मिली। इसके बाद अधिकारियों ने राज्यपाल की सुरक्षा बढ़ा दी है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 09, 2026 पर 8:44 AM
Ananda Bose Bomb Threat: बंगाल के राज्यपाल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट पर कोलकाता पुलिस
सीवी आनंद बोस को गुरुवार (8 जनवरी) रात ईमेल से जान से मारने की धमकी मिली

Ananda Bose Bomb Threatपश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को गुरुवार (8 जनवरी) रात एक ईमेल के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली। इसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लोक भवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ईमेल भेजने वाले ने राज्यपाल को बम से उड़ा देने की धमकी दी। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है। इस मामले की सूचना केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी दे दी गई है।

अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य पुलिस और सीआरपीएफ मिलकर काम कर रहे हैं। अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, "आरोपी ने ईमेल में अपना मोबाइल नंबर भी दिया है।"

उसने आगे कहा, "हमने बंगाल डीजीपी को सूचित कर दिया है। उनसे उस व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार करने को कहा है।" बोस को जेड-प्लस कैटेगरी की सुरक्षा प्राप्त है। अब उनकी सुरक्षा के लिए लगभग 60-70 केंद्रीय पुलिस कर्मी तैनात हैं।

धमकी मिलने के बाद राज्यपाल की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार सुरक्षा एजेंसियों की देर रात एक मीटिंग हुई। इसमें हालात का जायजा लिया गया। ईमेल के बावजूद, बोस ने कथित तौर पर पश्चिम बंगाल के लोगों पर भरोसा जताया है। उन्होंने शुक्रवार को बिना सुरक्षा गार्ड के कोलकाता की सड़कों पर घूमने का प्लान बताया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें