Get App

Governor CV Ananda Bose: पश्चिम बंगाल के गवर्नर ने मैराथन की शुरुआत में फायर की पिस्टल, बाल-बाल बचे पास खड़े अधिकारी

West Bengal Governor: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राज्यपाल के एडीसी उन्हें बार-बार निर्देश दे रहे थे। एडीसी ने इशारा किया कि पिस्टल को सिर के ऊपर ले जाकर हवा में फायर करना चाहिए, लेकिन राज्यपाल ने उन निर्देशों पर ध्यान नहीं दिया और पिस्टल को चेहरे के बिल्कुल सामने रखकर ट्रिगर दबा दिया

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Dec 22, 2025 पर 12:30 PM
Governor CV Ananda Bose: पश्चिम बंगाल के गवर्नर ने मैराथन की शुरुआत में फायर की पिस्टल, बाल-बाल बचे पास खड़े अधिकारी
अचानक हुई इस फायरिंग से पास खड़े अधिकारी और लोग झटके से पीछे हट गए और डर के मारे अपना चेहरा ढक लिया

Governor CV Ananda Bose: कोलकाता की सड़कों पर रविवार को जब दुनिया भर के एथलीट दौड़ने की तैयारी कर रहे थे, तभी एक ऐसी घटना हुई जिसने वहां मौजूद लोगों की सांसें थमा दीं। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने 'वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रेस' को हरी झंडी दिखाने के बजाय स्टार्टिंग पिस्टल फायर की। नियम और सुरक्षा को दरकिनार कर किए गए इस फायर ने न केवल पास खड़े लोगों को चौंका दिया, बल्कि सोशल मीडिया पर 'पीआर कल्चर' को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।

गवर्नर ने ADC की सलाह को किया अनसुना

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राज्यपाल के एडीसी (Aide-De-Camp) उन्हें बार-बार निर्देश दे रहे थे। एडीसी ने इशारा किया कि पिस्टल को सिर के ऊपर ले जाकर हवा में फायर करना चाहिए, ताकि उसकी आवाज और चिंगारी से आसपास खड़े लोगों को कोई नुकसान न हो। लेकिन खबरों और वीडियो के मुताबिक, राज्यपाल ने उन निर्देशों पर ध्यान नहीं दिया और पिस्टल को चेहरे के बिल्कुल सामने रखकर ट्रिगर दबा दिया। अचानक हुई इस फायरिंग से पास खड़े अधिकारी और लोग झटके से पीछे हट गए और डर के मारे अपना चेहरा ढक लिया।

सोशल मीडिया पर छिड़ा 'पीआर बनाम अनुशासन' का विवाद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें