अफ्रीका के कुछ देशों में इबोला वायरस (Ebola Virus) के मामले तेजी से बढ़ने के बाद पूरी दुनिया में चिंता बढ़ गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस खतरे को देखते हुए पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दी है। इस बीच, भारत सरकार भी पूरी तरह चौकन्नी हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने खुद एक हाई-लेवल मीटिंग बुलाकर देश में तैयारियों का जायजा लिया है। राहत की बात यह है कि भारत में अब तक इस खतरनाक 'बुंडीबुग्यो इबोला' (Bundibugyo Ebola) का एक भी मामला सामने नहीं आया है।
