Delhi Malviya Nagar Hotel Fire News: दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके की एक तंग गली में बिना फायर NOC के चल रहे एक होटल में बुधवार (3 जून) को भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। इनमें 12 विदेशी नागरिक शामिल हैं। मालवीय नगर के हौज रानी स्थित ‘फ्लोरिश स्टे बी एंड बी’ में सुबह करीब 8:30 बजे आग लगी और देखते ही देखते पूरी इमारत में फैल गई। इससे लोग स्तब्ध रह गए। कई स्थानीय लोगों सहित बचावकर्मी पांच मंजिला संकरी इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए मौके पर पहुंचे। घटना के समय इमारत में कई लोग सो रहे थे।
