US Section 301 Investigation: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने बुधवार को एक बड़ा व्यापारिक कदम उठाया है। अमेरिका ने भारत समेत दुनिया की 16 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के खिलाफ एक नई 'ट्रेड जांच' शुरू की है। इस जांच का मुख्य आधार 'अत्यधिक औद्योगिक क्षमता' बताया जा रहा है। अमेरिकी ट्रेड एक्ट के सेक्शन 301 के तहत ये जांच शुरू की गई है। आइए आपको बताते हैं आखिर क्या है इसमें प्रावधान।
