मेक्सिको का खूंखार अपराध संगठन जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (CJNG) को बड़ा झटका लगा। इसके सरगना नेमेसियो "एल मेंचो" ओसगुएरा को जालिस्को में सेना के ऑपरेशन में मार दिया गया। एल मेंचो पूरी दुनिया में कुख्यात था। वह अमेरिका में भारी मात्रा में ड्रग्स की तस्करी करता था और मेक्सिको भर में गुनाहों का साम्राज्य चलाता था।
