आज का मौसम: 25 सितंबर को कहां-कहां होगी भारी बारिश? यूपी, MP, बिहार समेत इन राज्यों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी

IMD Heavy Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मानसूनी प्रणालियों की उग्रता के चलते आज मौसम का मिजाज बेहद सख्त बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार 25 सितंबर के लिए मौसम का बड़ा रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

अपडेटेड Sep 25, 2026 पर 9:58 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
25 सितंबर को कहां-कहां होगी भारी बारिश? IMD ने इन राज्यों में जारी की चेतावनी

IMD Heavy Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मानसूनी प्रणालियों की उग्रता के चलते आज मौसम का मिजाज बेहद सख्त बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार 25 सितंबर के लिए मौसम का बड़ा रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा मौसम का तीखा असर देखने को मिल सकती है। यहां भारी से बहुत भारी बारिश के साथ अत्यंत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और ओडिशा समेत कई राज्यों में तेज आंधी और भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

WhatsApp Image 2026-09-25 at 9.35.03 AM

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट


मौसम विभाग द्वारा 25 सितंबर के लिए जारी बुलेटिन के मुताबिक छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में आज बादलों का प्रचंड तांडव देखने को मिलेगा। राज्य में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश के साथ अत्यंत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसी के साथ छत्तीसगढ़ में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से चलने वाले थंडरस्कवॉल (आंधी-तूफान) की चेतावनी भी दी गई है। भारी बारिश और तूफानी हवाओं से निचले इलाकों में गंभीर जलभराव और नदी-नालों में उफान का खतरा बना हुआ है।

यूपी, एमपी, ओडिशा और विदर्भ में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मध्य और पूर्वी भारत के कई अन्य राज्यों में भी आज मूसलाधार पानी गिरने के आसार हैं। पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और विदर्भ में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी छत्तीसगढ़ की तर्ज पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाएं चलने की आशंका व्यक्त की गई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

बिहार, झारखंड, उत्तराखंड और तटीय इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

देश के 11 दूसरे राज्यों और क्षेत्रों में भी आज मौसम खराब रहेगा। असम व मेघालय, बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, केरल व माहे, तेलंगाना, उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग अलग जगहों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के जिलों में आज दिन भर घने बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर रुक-रुक कर तेज बारिश का दौर जारी रहेगा।

40 से 50 kmph की रफ्तार से चलेगी आंधी, बिजली कड़कने का अलर्ट

मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली को लेकर लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। वहीं केरल व माहे, रायलसीमा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम और तेलंगाना में अलग अलग जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम व मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में बिजली कड़कने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में तेज सतही हवाएं चलेंगी।

समुद्र में 75 kmph की गति से तूफान: तटीय राज्यों के लिए अलर्ट

समुद्र और तटीय इलाकों में चक्रवाती हवाओं के कारण मौसम काफी खतरनाक बना हुआ है। मौसम विभाग ने तटीय क्षेत्रों में तूफानी हवाओं की चेतावनी जारी की है। पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलती रहेंगी, जिनके झोंके 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। दक्षिणी ओडिशा, उत्तरी आंध्र प्रदेश और यणम के तटीय इलाकों में आज शाम तक 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने का अनुमान है, जिनके झोंके 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकते हैं।

उत्तर और दक्षिण बंगाल की खाड़ी के निकटवर्ती क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जहां झोंके 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। पश्चिम बंगाल और दक्षिणी आंध्र प्रदेश व यणम के तटों पर 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है, जहां झोंके 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।

यह भी पढ़ें: केदारनाथ में 5 महीने में जमा हुआ 50 टन कचरा! पिछले साल से 2.5 गुना ज्यादा, चौंकाने वाली जानकारी आई सामने

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।