IMD Heavy Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मानसूनी प्रणालियों की उग्रता के चलते आज मौसम का मिजाज बेहद सख्त बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार 25 सितंबर के लिए मौसम का बड़ा रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा मौसम का तीखा असर देखने को मिल सकती है। यहां भारी से बहुत भारी बारिश के साथ अत्यंत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और ओडिशा समेत कई राज्यों में तेज आंधी और भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।
