Get App

Noida Violence News: कौन है नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड आदित्य आनंद? WhatsApp ग्रुप बनाकर ऐसे रची साजिश

Noida Protest Violence case: नोएडा पुलिस और उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मिलकर मुख्य आरोपी आदित्य आनंद उर्फ ​​रस्ती को इस हफ्ते की शुरुआत में मजदूरों के हिंसक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने साजिश कबूल कर ली है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 19, 2026 पर 9:44 AM
Noida Violence News: कौन है नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड आदित्य आनंद? WhatsApp ग्रुप बनाकर ऐसे रची साजिश
Noida Protest Violence case: नोएडा हिंसा में शामिल फरार आरोपी आदित्य आनंद को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया गया है

Noida Protest Violence case: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में हुए मजदूरों के आंदोलन को भड़काने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड मुख्य आरोपी आदित्य आनंद को नोएडा पुलिस और उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त टीम ने तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने साजिश कबूल कर ली है।

नोएडा हिंसा में आनंद की अहम भूमिका 

आरोपी को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मजदूरों के प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं की जांच के क्रम में आदित्य आनंद की भूमिका सामने आई थी। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा, "नोएडा में मजदूरों के हिंसक विरोध प्रदर्शन के आरोपी आदित्य आनंद को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच चल रही है।"

1 लाख रुपये का था इनाम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें