Ananya Bandyopadhyay: कंडोम, मसाज मशीन, मेकअप रूम और ‘पीली डायरी’ पर सियासी बवाल, TMC पार्षद के वार्ड ऑफिस में क्या-क्या मिला?

Who is Ananya Bandyopadhyay: राजधानी कोलकाता के मुकुंदपुर इलाके में स्थित कोलकाता नगर निगम (KMC) के वार्ड-109 कार्यालय में कथित तौर पर कंडोम, मसाज मशीन, मेकअप रूम, राहत सामग्री, जमीन से जुड़े दस्तावेज और एक पीली डायरी मिलने के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।

अपडेटेड Jun 16, 2026 पर 1:11 PM
who is Ananya Ananya Bandyopadhyay: कोलकाता में टीएमसी पार्षद अनन्या बंद्योपाध्याय के कार्यालय से बरामद सामान को लेकर घमासान मचा हुआ है

Who is Ananya Bandyopadhyay: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं को लेकर हर रोज चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। राजधानी कोलकाता के मुकुंदपुर इलाके में स्थित कोलकाता नगर निगम (KMC) के वार्ड-109 कार्यालय में कथित तौर पर कंडोम, मसाज मशीन, मेकअप रूम, राहत सामग्री, जमीन से जुड़े दस्तावेज और एक 'पीली डायरी' मिलने के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार 15 जून को कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए इन सामानों को लेकर गंभीर सवाल उठाए।

विवाद के केंद्र में वार्ड-109 की पार्षद और टीएमसी नेता अनन्या बंद्योपाध्याय (Ananya Bandyopadhyay) हैं। BJP का आरोप है कि कार्यालय से मिली 'पीली डायरी' में कथित तौर पर सरकारी नौकरियों के बदले पैसे लेने का हिसाब दर्ज है। हालांकि, इन आरोपों की अभी तक किसी स्वतंत्र एजेंसी या जांच में पुष्टि नहीं हुई है।

दफ्तर से क्या-क्या मिला?


BJP कार्यकर्ताओं के अनुसार कार्यालय से कंडोम, मसाज मशीन, एक अलग मेकअप रूम, बड़ी मात्रा में कपड़े और अन्य राहत सामग्री, जमीन के दस्तावेज तथा कथित नियुक्तियों से जुड़ी लिस्ट बरामद हुई। सबसे ज्यादा चर्चा पीले रंग की उस नोटबुक को लेकर हो रही है, जिसे विपक्ष कथित ‘जॉब-फॉर-कैश’ रिकॉर्ड बता रहा है।

अनन्या बंद्योपाध्याय का बयान

दूसरी ओर, अनन्या बंद्योपाध्याय ने सभी आरोपों से दूरी बनाते हुए कहा है कि वार्ड कार्यालय की चाबियां उनके पास नहीं हैं। राहत सामग्री को लेकर उनका कहना है कि ईद के बाद वितरण के लिए रखे गए कपड़े और अन्य सामान कार्यालय में मौजूद हो सकते हैं। उन्होंने कथित पीली डायरी और अन्य सामानों पर डिटेल्स रिएक्शन नहीं दी है।

फिलहाल इस मामले को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं। हालांकि कथित बरामदगी और भ्रष्टाचार संबंधी दावों की आधिकारिक जांच या पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। ऐसे में मामले की सच्चाई जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

वार्ड ऑफिस के अंदर असल में क्या-क्या मिला?

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, टीएमसी नेता के ऑफिस में घुसने वाले BJP कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वहां ये चीजें मिलीं:-

• कॉन्डम और मसाज मशीन

• एक खास मेकअप रूम, जो किसी पब्लिक वार्ड ऑफिस के लिए असामान्य बात है।

• बड़ी मात्रा में राहत सामग्री, जिसमें कपड़े भी शामिल हैं।

• जमीन के कई कागजात (डीड)।

• एक लिस्ट जिसमें कथित तौर पर KMC में नौकरी पर नियुक्तियों का ब्योरा है।

अनन्या बंद्योपाध्याय कौन हैं? (Who is Ananya Bandyopadhyay)

अनन्या बंद्योपाध्याय एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ टीएमसी की प्रवक्ता भी हैं। वे पहले महिला विकास से जुड़े विभिन्न सरकारी निकायों में भी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। अनन्या टॉलीवुड अभिनेत्री, तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रवक्ता और KMC के वार्ड 109 की चुनी हुई पार्षद हैं। कलकत्ता यूनिवर्सिटी से इंग्लिश में ग्रेजुएट अनन्या पहले पश्चिम बंगाल महिला विकास पहल (West Bengal Women’s Development Initiative) की चेयरपर्सन और राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य रह चुकी हैं। उनके वार्ड में दक्षिण-पूर्व कोलकाता के मुकुंदापुर, संतोषपुर और नयाबाद जैसे इलाके आते हैं।

ये भी पढ़ें- Housing Project: आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बनाएगा 'वरुण विहार'! इस सरकारी कॉलोनी में लॉन्च होंगे 1926 प्लॉट, जमीन का मालिक बनना है तो ये डिटेल जानिए

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।