Housing Project: आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बनाएगा 'वरुण विहार'! इस सरकारी कॉलोनी में लॉन्च होंगे 1926 प्लॉट, जमीन का मालिक बनना है तो ये डिटेल जानिए
LDA Housing Project: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) अपनी दो महत्वाकांक्षी योजनाओं वरूण विहार योजना और नैमिष नगर स्कीम को एक साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। लगभग 3,100 आवासीय भूखंडों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जल्द ही खोला जाएगा
LDA Housing Project: लखनऊ विकास प्राधिकरण अपनी वरूण विहार और नैमिष नगर योजना को एक साथ लांच करेगा
LDA Housing Project: उत्तर प्रदेश की राजधानी के विस्तार और सुनियोजित शहरी विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) जल्द ही अपनी दो बड़ी आवासीय योजनाओं 'वरूण विहार योजना' और 'नैमिष नगर स्कीम' को एक साथ लॉन्च करने जा रहा है। दोनों योजनाओं के तहत करीब 3,100 आवासीय भूखंडों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन खोला जाएगा। इन भूखंडों का आकार 72 वर्गमीटर से लेकर 450 वर्गमीटर तक होगा। इससे विभिन्न इनकम कैटेगरी के लोगों को आवासीय भूखंड प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पारिजात सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर दोनों योजनाओं की लॉन्चिंग की रूपरेखा तय की। उन्होंने योजनाओं में 18 मीटर से 45 मीटर चौड़ी मास्टर प्लान सड़कों के निर्माण कार्य को तत्काल शुरू कराने के निर्देश भी दिए। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किनारे लगभग 6,580 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही वरूण विहार योजना को आधुनिक सुविधाओं से लैस एक विश्वस्तरीय टाउनशिप के रूप में तैयार किया जा रहा है।
800 एकड़ में बनेगा प्रोजेक्ट
इस योजना में 800 एकड़ से अधिक क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट, पार्क और वॉटर बॉडी विकसित की जाएंगी। इसके अलावा यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का गोल्फ कोर्स, सेंट्रल पार्क और 300 एकड़ क्षेत्र में लॉजिस्टिक पार्क भी प्रस्तावित है। वरूण विहार योजना के प्रथम चरण में कुल 1,926 आवासीय भूखंड लॉन्च किए जाएंगे। इनमें कैलाश खंड के 1,218 और काशी खंड के 708 भूखंड शामिल हैं।
वहीं, आईआईएम रोड पर लगभग 3,600 एकड़ क्षेत्र में प्रस्तावित नैमिष नगर योजना को लखनऊ के उत्तरी हिस्से के विकास का नया मॉडल माना जा रहा है। इस योजना के लिए बीकेटी तहसील के विभिन्न गांवों की भूमि का अधिग्रहण और विकास कार्य जारी है।
बैठक में एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव, अपर सचिव सी.पी. त्रिपाठी, संयुक्त सचिव सुशील प्रताप सिंह और एसडीएम संगीता राघव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एलडीए का मानना है कि इन दोनों योजनाओं के शुरू होने से राजधानी में आवासीय और व्यावसायिक विकास को नई दिशा मिलेगी तथा बड़ी संख्या में लोगों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवासीय विकल्प उपलब्ध होंगे।
हाउहिंग प्रोजेक्ट की बड़ी बातें
मुख्य पॉइंट
लगभग 3,100 आवासीय भूखंडों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन खोला जाएगा।
भूखंडों का आकार 72 वर्गमीटर से 450 वर्गमीटर तक होगा।
दोनों योजनाओं के शुरुआती चरण में 2-2 सेक्टर लॉन्च किए जाएंगे।
वरूण विहार योजना डिटेल्स
स्थान: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किनारे।
कुल क्षेत्रफल: लगभग 6,580 एकड़।
प्रथम चरण में 1,926 आवासीय भूखंड
कैलाश खंड: 1,218 भूखंड
काशी खंड: 708 भूखंड
आईटेक सुविधाएं
800+ एकड़ में ग्रीन बेल्ट, पार्क और वॉटर बॉडी बनेगा।
इंटरनेशनल लेवल का गोल्फ कोर्स होगा।
सेंट्रल पार्क बनेगा।
300 एकड़ का लॉजिस्टिक पार्क बनाया जाएगा।
नैमिष नगर योजना की डिटेल्स
स्थान: आईआईएम रोड क्षेत्र।
कुल क्षेत्रफल: लगभग 3,600 एकड़।
बीकेटी तहसील के विभिन्न गांवों की भूमि पर विकसित की जा रही है।
इसे लखनऊ के उत्तरी क्षेत्र के विकास का मॉडल माना जा रहा है।
प्रोजेक्ट की बड़ी बातें
दोनों योजनाओं में 18 मीटर से 45 मीटर चौड़ी मास्टर प्लान सड़कों का निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं।
LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर लॉन्चिंग की रूपरेखा तैयार की।
क्यों करना चाहिए निवेश?
यदि आप आवासीय भूखंड में निवेश या भविष्य में घर बनाने की योजना बना रहे हैं, तो:-
वरूण विहार एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी, बड़े पैमाने की टाउनशिप और व्यावसायिक विकास के कारण दीर्घकालिक निवेश के लिए आकर्षक हो सकती है।
नैमिष नगर शहर के उत्तरी विस्तार और शैक्षणिक संस्थानों के निकट होने के कारण भविष्य में अच्छी मांग प्राप्त कर सकती है।