Moradabad Housing Project: देशभर में जहां हाल ही में दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) हाउसिंग स्कीम ने कम कीमत पर घर खरीदने के इच्छुक लोगों का ध्यान खींचा है। वहीं, अब मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) भी आम लोगों के लिए आवासीय योजना लेकर आया है। MDA की 'सह्याद्रि आवासीय योजना' में आवेदन की आखिरी तारीख बेहद नजदीक आ चुकी है। इच्छुक लोग 17 जून 2026 तक फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) की महत्वाकांक्षी ‘सह्याद्रि आवासीय योजना’ में घर का सपना पूरा करने का मौका अब अंतिम चरण में पहुंच गया है।
मुरादाबाद के सोनकपुर क्षेत्र में विकसित की जा रही इस आवासीय योजना के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 17 जून 2026 निर्धारित की गई है। हाउसिंग स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश रेरा में UPRERAPRJ439861/05/2026 के तहत दर्ज है। एक अखबार में प्रकाशित विज्ञापन के अनुसार, योजना में चौड़ी सड़कें, सुव्यवस्थित लेआउट, पार्क एवं ग्रीन एरिया, आधुनिक सुविधाएं और बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जा रही है।
MDA का दावा है कि यह परियोजना मुरादाबाद के तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में से एक होगी, जिससे भविष्य में निवेश की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। सोनकपुर क्षेत्र पहले से ही MDA की विभिन्न आवासीय योजनाओं का हिस्सा रहा है। इसे शहर के विस्तार के प्रमुख केंद्रों में माना जाता है।
MDA की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, प्राधिकरण शहर में कई आवासीय और आधारभूत विकास परियोजनाएं संचालित कर रहा है। योजना के प्रचार में इसे 'मुरादाबाद का अगला प्राइम एड्रेस' बताया गया है। इच्छुक आवेदक MDA की वेबसाइट और जनहित पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट नजदीक होने के कारण प्राधिकरण ने लोगों से जल्द आवेदन करने की अपील की है।
योजना: सह्याद्रि आवासीय योजना (पॉकेट-A)
स्थान: सोनकपुर, मुरादाबाद
प्राधिकरण: मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA)
रेरा नंबर: UPRERAPRJ439861/05/2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 17 जून 2026
सुविधाएं: चौड़ी सड़कें, पार्क, ग्रीन स्पेस, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर एवं बेहतर कनेक्टिविटी
बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ तैयार हो रहा घर
मुरादाबाद के सोनकपुर क्षेत्र में विकसित की जा रही यह योजना आधुनिक सुविधाओं और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ तैयार की जा रही है। विज्ञापन के अनुसार योजना में चौड़ी सड़कें, पार्क एवं ग्रीन स्पेस, आधुनिक सुविधाएं और बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। प्राधिकरण का दावा है कि यह क्षेत्र भविष्य में शहर के प्रमुख आवासीय और निवेश केंद्रों में शामिल हो सकता है।
प्रॉपर्टी एक्सपर्ट का मानना है कि जिस तरह दिल्ली में DDA की योजनाएं मध्यम वर्ग और पहली बार घर खरीदने वालों के लिए अवसर लेकर आती हैं, उसी तरह मुरादाबाद में MDA की यह योजना स्थानीय लोगों के साथ-साथ निवेशकों के लिए भी आकर्षक साबित हो सकती है।
'सह्याद्रि आवासीय योजना' का रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश रेरा में भी दर्ज है। योजना को मुरादाबाद के उभरते हुए इलाके में विकसित किया जा रहा है, जिससे भविष्य में संपत्ति के मूल्य में बढ़ोतरी की संभावना भी जताई जा रही है।