Anurag Jain NITI Aayog CEO: केंद्र सरकार ने वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग जैन को नीति आयोग (NITI Aayog) का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। यह जानकारी डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DoPT) की ओर से बुधवार को जारी आदेश में दी गई। अनुराग जैन की नियुक्ति को केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने मंजूरी दी है। बता दें कि जैन 1989 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी हैं। अपने प्रशासनिक करियर के दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।
