Who is Dhanraj Parimal Nathwani: समाजवादी पार्टी (SP) ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए प्रो. राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। दोनों ने बुधवार (30 सितंबर) को नामांकन दाखिल कर दिया। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में दोनों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। यह चुनाव 9 राज्यसभा सदस्यों के कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होने के कारण जरूरी हो गए हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा, BJP नेता अरुण सिंह, गीता शाक्य, नीरज शेखर, बृजलाल और सीमा द्विवेदी, सपा नेता राम गोपाल यादव तथा BSP के रामजी गौतम शामिल हैं।
