Get App

कौन हैं मेधा रूपम? नोएडा की DM और CEC ज्ञानेश कुमार की बेटी, मजदूरों के विरोध प्रदर्शन के बीच सुर्खियों में आईं

Noida Salary Hike Protest: दरअसल, यह जुबानी जंग बंगाल में वोटर लिस्ट के 'विशेष गहन संशोधन' (SIR) को लेकर चुनाव आयोग और TMC के बीच चल रही तनातनी का नतीजा है। महुआ मोइत्रा ने इसी बहाने नोएडा DM के पारिवारिक रिश्तों को राजनीति के केंद्र में ला खड़ा किया है

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Apr 16, 2026 पर 1:46 PM
कौन हैं मेधा रूपम? नोएडा की DM और CEC ज्ञानेश कुमार की बेटी, मजदूरों के विरोध प्रदर्शन के बीच सुर्खियों में आईं
कौन हैं मेधा रूपम? नोएडा की DM और CEC ज्ञानेश कुमार की बेटी, मजदूरों के विरोध प्रदर्शन के बीच सुर्खियों में आईं

नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहे मजदूरों के प्रदर्शन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की फायरब्रैंड नेता महुआ मोइत्रा ने नोएडा की जिलाधिकारी (DM) मेधा रूपम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्हें सोशल मीडिया पर आड़े हाथों लिया है।

महुआ मोइत्रा ने 'X' पर एक तीखा पोस्ट किया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का जिक्र करते हुए लिखा, "नोएडा DM—पापा क्या कहते हैं? चुनाव आयुक्त बंगाल को कानून-व्यवस्था पर जो ज्ञान देते हैं, काश उन्होंने अपने बच्चों को भी कुछ बेसिक्स सिखाए होते। उनकी बेटी मेधा रूपम नोएडा की DM हैं और उन्हें अंदाजा ही नहीं है कि जायज विरोध प्रदर्शनों को कैसे संभाला जाता है। शर्मनाक।"

विवाद की असली वजह क्या है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें