Goa Night Club Fire News: उत्तरी गोवा के एक नाइट क्लब में शनिवार (7 दिसंबर) आधी रात के बाद भीषण आग लग जाने से 25 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 अन्य लोग घायल हो गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि लोग पणजी से 25 किलोमीटर दूर अरपोरा में स्थित 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब के ग्राउंड फ्लोर पर फंस गए थे। इसके कारण अधिकतर लोगों की मौत दम घुटने से हुई। एक अधिकारी ने दावा किया कि नाइट क्लब अवैध तरीके से बना था। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने नाइट क्लब में लगी आग की घटना की मजिस्ट्रेट से जांच के आदेश दिए हैं।
