Ketan Agarwal Murder Case: महाराष्ट्र के प्रसिद्ध लोहागढ़ किले पर ट्रेकिंग के दौरान हुई एक करोड़पति युवक केतन अग्रवाल की मौत का मामला अब कथित हत्या की साजिश में बदल गया है। शुरुआत में इसे एक दर्दनाक हादसा माना जा रहा था। लेकिन पांच दिन की जांच के बाद पुलिस ने मृतक केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि दोनों ने मिलकर केतन को करीब 400 फीट गहरी खाई में धक्का देकर उसकी हत्या की साजिश रची थी।
