TMC MP Sushmita Dev Resigns: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के साथ ही एक सप्ताह के भीतर TMC के दूसरे सांसद के पद छोड़ने की खबर सामने आई है। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सुखेंदु राय ने भी उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
