Notorious Maoist Madvi Hidma: छत्तीसगढ़ में पिछले दो दशकों में हुए बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड और प्रतिबंधित माओवादी संगठन का सबसे खूंखार कमांडर माडवी हिडमा मंगलवार को पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में एक मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे समय में हिडमा का मारा जाना माओवादी आंतक के 'ताबूत में आखिरी कील' के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर क्षेत्र में माओवादी गतिविधियां कम होने लगी हैं।
