Get App

पार्टी से दूरी, मुद्दों पर चुप्पी, राज्यसभा में बोलने का समय भी नहीं देने की मांग! राघव चड्ढा पर क्यों गिरी गाज, AAP ने क्या कहा?

AAP ने राज्यसभा सचिवालय को इस बदलाव की आधिकारिक सूचना दे दी है। चौंकाने वाली बात यह है कि पार्टी ने यह आग्रह भी किया है कि सदन में चड्ढा को बोलने का समय आवंटित न किया जाए। सूत्रों का कहना है कि अनुशासन और पार्टी की मूल विचारधारा से जुड़ाव की कमी इस फैसले की बड़ी वजह हो सकती है

Shubham Sharmaअपडेटेड Apr 02, 2026 पर 4:18 PM
पार्टी से दूरी, मुद्दों पर चुप्पी, राज्यसभा में बोलने का समय भी नहीं देने की मांग! राघव चड्ढा पर क्यों गिरी गाज, AAP ने क्या कहा?
राज्यसभा में राघव चड्ढा पर क्यों गिरी गाज, AAP ने क्या कहा (FILE PHOTO)

आम आदमी पार्टी (AAP) ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है और उनकी जगह पार्टी सांसद अशोक मित्तल को जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि पार्टी ने इस फैसले की कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई है, लेकिन इस कदम के बाद AAP के अंदरूनी हालात और नेतृत्व में बदलाव को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

AAP ने राज्यसभा सचिवालय को इस बदलाव की आधिकारिक सूचना दे दी है। चौंकाने वाली बात यह है कि पार्टी ने यह आग्रह भी किया है कि सदन में चड्ढा को बोलने का समय आवंटित न किया जाए। सूत्रों का कहना है कि अनुशासन और पार्टी की मूल विचारधारा से जुड़ाव की कमी इस फैसले की बड़ी वजह हो सकती है।

राघव चुड्ढा पर क्यों गिरी गाज?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राघव चड्ढा को हटाने के पीछे पार्टी के अंदर मतभेद और अनुशासन से जुड़े मुद्दे हो सकते हैं। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को भी इस बदलाव की जानकारी दे दी है और यह भी कहा है कि चड्ढा को सदन में बोलने का समय न दिया जाए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें