Get App

तमिलनाडु के सरकारी स्कूलों में मिलेगी चिकन बिरयानी? विजय सरकार मिड-डे मील मेन्यू में कर सकती है बड़े बदलाव

Tamil Nadu Mid-Day Meal Scheme: तमिलनाडु के सरकारी स्कूलों में बच्चों के खाने का मेन्यू जल्द बदल सकता है। जी हां, दरअसल राज्य सरकार अब मिड-डे मील योजना में हफ्ते में एक दिन चिकन बिरयानी परोसने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 30, 2026 पर 10:53 AM
तमिलनाडु के सरकारी स्कूलों में मिलेगी चिकन बिरयानी? विजय सरकार मिड-डे मील मेन्यू में कर सकती है बड़े बदलाव
तमिलनाडु सरकार मिड-डे मील मेन्यू में चिकन बिरयानी करेगी शामिल!

Tamil Nadu Mid-Day Meal Scheme: तमिलनाडु के सरकारी स्कूलों में बच्चों के खाने का मेन्यू जल्द बदल सकता है। जी हां, दरअसल राज्य सरकार अब मिड-डे मील योजना में हफ्ते में एक दिन चिकन बिरयानी परोसने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। स्कूल शिक्षा मंत्री राजमोहन ने यह सुझाव मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के सामने रखा है। उनका कहना है कि समय-समय पर सरकारों ने बच्चों को मिलने वाले भोजन को बेहतर बनाने के लिए कई बदलाव किए हैं।

उन्होंने कहा, "कामराज ने मिड-डे मील स्कीम शुरू की, कलैगनार करुणानिधि ने इसमें अंडे शामिल किए, MGR ने इसे पौष्टिक भोजन कार्यक्रम में बदल दिया और जयललिता ने पूरे हफ्ते अंडे बांटने की व्यवस्था लागू की। इसी तरह, मेरी भी इच्छा है कि सरकारी स्कूलों में हफ्ते में एक बार चिकन बिरयानी दी जाए।"

सूत्रों का कहना है कि हालांकि मुख्यमंत्री विजय इस प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। बता दें कि तमिलनाडु को लंबे समय से स्कूलों में पोषण कार्यक्रमों के मामले में अग्रणी माना जाता रहा है।

कब शुरू हुई थी मिड-डे मील योजना?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें