डांस करते हुए महिला को आया हार्ट अटैक, चेहरे के बल गिरते ही दम तोड़ा...सामने आया वीडियो

जानकारी के मुताबिक, आशा रानी अपने पड़ोसी के घर करवा चौथ का उत्सव मनाने गई थीं, जहां यह घटना हुई। आशा रानी अपने पति तरसेम लाल और पोती के साथ करवा चौथ के उत्सव में शामिल होने गई थीं। उस समय तक चांद नहीं निकला था, इसलिए व्रत रखने वाली महिलाएं पंजाबी गानों पर नाच रही थीं

अपडेटेड Oct 13, 2025 पर 5:31 PM
Story continues below Advertisement
पंजाब में डांस करते हुए महिला को आया हार्ट अटैक, हो गई मौत

किसी ने सही ही कहा है कि मौत पर किसी का बस नहीं। ये जब भी आती है ऐसे आती है जिसकी कभी किसी ने उम्मीद नहीं की होती। यह बात इस वीडियो से सही साबित होती है। आप भी वीडियो में देख सकते हैं कि एक इंसान की मौत कैसे चली आई। बता दें कि, पंजाब के बरनाला जिले में शुक्रवार, 10 अक्टूबर को करवा चौथ के जश्न के दौरान एक दुखद हादसा हुआ। 59 वर्षीय आशा रानी नाम की महिला नाचते समय अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई।

डांस करते हुए फ्लोर पर गिरी महिला

जानकारी के मुताबिक, आशा रानी अपने पड़ोसी के घर करवा चौथ का उत्सव मनाने गई थीं, जहां यह घटना हुई। आशा रानी अपने पति तरसेम लाल और पोती के साथ करवा चौथ के उत्सव में शामिल होने गई थीं।  उस समय तक चांद नहीं निकला था, इसलिए व्रत रखने वाली महिलाएं पंजाबी गानों पर नाच रही थीं। पीली साड़ी पहने रानी भी उनके साथ नृत्य करने लगीं, लेकिन अचानक बीच नृत्य के दौरान ही गिर पड़ीं।


करवाचौथ के दिन हुआ हादसा 

यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आशा रानी को अचानक ज़मीन पर गिरते और आसपास मौजूद लोगों को उनकी मदद के लिए भागते हुए देखा जा सकता है। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि आशा रानी का परिवार इलाके में सामाजिक कामों से जुड़ा हुआ है। करवा चौथ का यह त्योहार पूरे देश में, खासकर उत्तर भारत में बड़ी श्रद्धा से मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए सूर्योदय से लेकर चाँद निकलने तक व्रत रखती हैं और शाम को चांद देखकर पूजा करती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।