Womens Reservation Bill 2026: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि महिला आरक्षण कानून को अब लागू करने का समय आ गया है। पीएम मोदी ने कहा कि 2029 के लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव महिलाओं के लिए आरक्षण के साथ कराए जाने चाहिए। संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र से पहले लोकसभा और राज्यसभा के सदन के नेताओं को लिखे पत्र में पीएम मोदी ने सभी सदस्यों से महिला आरक्षण कानून में संशोधनों को पारित करने के लिए एकजुट होने की अपील की है। इस कानून को आधिकारिक रूप से 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के नाम से जाना जाता है।
