Get App

Zubeen Garg Controversy: दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग पर विवादित टिप्पणी करनी पड़ी भारी, लेखिका शिखा सरमा हिरासत में

Zubeen Garg Controversy: असम पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोमवार को लेखिका शिखा सरमा को दिवंगत गायक और संगीत के दिग्गज जुबीन गर्ग के खिलाफ कथित तौर पर विवादास्पद और मानहानिकारक सोशल मीडिया टिप्पणियों के सिलसिले में हिरासत में लिया।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 7:41 AM
Zubeen Garg Controversy: दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग पर विवादित टिप्पणी करनी पड़ी भारी, लेखिका शिखा सरमा हिरासत में
दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग पर विवादित टिप्पणी करनी पड़ी भारी, लेखिका शिखा शर्मा हिरासत में

Zubeen Garg Controversy: असम पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोमवार को लेखिका शिखा सरमा को दिवंगत गायक और संगीत के दिग्गज जुबीन गर्ग के खिलाफ कथित तौर पर विवादास्पद और मानहानिकारक सोशल मीडिया टिप्पणियों के सिलसिले में हिरासत में लिया। यह कार्रवाई दिवंगत कलाकार की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग द्वारा औपचारिक शिकायत दर्ज कराने के कुछ घंटों बाद हुई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिखा सरमा को गुवाहाटी के पथारक्वेरी इलाके में उनके अपार्टमेंट से हिरासत में लिया गया और चल रही जांच के तहत पूछताछ के लिए लाया गया। यह हिरासत सोमवार को दर्ज FIR के आधार पर मामला दर्ज करने के बाद हुई।

क्राइम ब्रांच ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत केस नंबर 2/26 दर्ज किया है, जिनमें धारा 152, 196, 299, 351, 352, 353 और 356 शामिल हैं। ये धाराएं शत्रुता को बढ़ावा देने, झूठे बयान देने, मानहानि और आपराधिक धमकी जैसे अपराधों से संबंधित हैं।

अधिकारियों ने बताया कि शिकायत और सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े शुरुआती सबूतों की जांच के बाद यह मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच ने शिखा सरमा को उनके घर से हिरासत में लिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें