YouTube चलाते हो तो ये खबर आपके लिए है। अप्रैल से जून के बीच YouTube ने भारत से अपलोड हुए 34.4 लाख वीडियो डिलीट कर दिए। मतलब दुनिया में हटाए गए हर 100 वीडियो में से 31 वीडियो सिर्फ भारत के थे। अमेरिका और इंडोनेशिया भी इस मामले में भारत से काफी पीछे रह गए।
