Lucknow: पुलिस ने खोज निकाला कर्बला से चोरी बेशकीमती ईरानी घोड़ा, ऐसे पकड़ा गया आरोपी

Lucknow News : घोड़े के मिलने पर पूर्व मुतवल्ली सैयद फैजी ने कहा, "मैं टॉकटारा पुलिस को धन्यवाद देता हूं... अगर पुलिस जांच नहीं करती तो यह नहीं मिलता... घोड़े को एक दूरदराज के इलाके में छिपाया गया था... चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है

अपडेटेड Dec 29, 2025 पर 4:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
राजधानी लखनऊ से चोरी हुआ था, धार्मिक आस्था से जुड़ा ईरानी नस्ल का घोड़ा ज़ुलजाना

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कर्बला से चोरी हुआ बेशकीमती घोड़ा पुलिस ने बरामद कर लिया है। यह घोड़ा उन्नाव के मौरावां इलाके से मिला। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर रात के समय मौके पर पहुंचकर घोड़े को सुरक्षित बरामद किया। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है।

वहीं घोड़े के मिलने पर पूर्व मुतवल्ली सैयद फैजी ने कहा, "मैं टॉकटारा पुलिस को धन्यवाद देता हूं... अगर पुलिस जांच नहीं करती तो यह नहीं मिलता... घोड़े को एक दूरदराज के इलाके में छिपाया गया था... चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।"


ऐसे पकड़ा गया आरोपी

जानकारी के मुताबिकघोड़े की तलाश के लिए तालकटोरा पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच की थी। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति घोड़े को ले जाते हुए दिखाई दिया था। जब आरोपी का चेहरा साफ नजर आया, तो पुलिस ने उसकी पहचान कर तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस आरोपी तक पहुंची, जिसने बताया कि उसने घोड़ा मौरावां में बेच दिया है। तालकटोरा पुलिस की टीम रात करीब 3 बजे उन्नाव पहुंची और घोड़े को सकुशल बरामद कर लियापुलिस ने आरोपी सलमान उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका एक साथी अभी फरार हैबरामद घोड़ा पीड़ित पक्ष को सौंप दिया गया है।

शिया समुदाय की आस्था से जुड़ा है घोड़ा

बताया जा रहा है कि यह ईरानी नस्ल का घोड़ा काफी कीमती है और इससे शिया समुदाय की धार्मिक आस्था जुड़ी हुई है। घोड़ा चोरी होने के बाद उसे ढूंढने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई थी। यह घोड़ा उत्तराखंड से करीब साढ़े चार लाख रुपये में खरीदा गया था। घोड़े के गायब होने से शिया समुदाय के लोग काफी दुखी थे और उसकी सलामती के लिए दुआ कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पहले घोड़ा मालिक के यहां काम करता था और उसने घोड़े को डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।