Get App

AFCAT 1 Recruitment 2025: आवेदन की लास्ट डेट आज, 340 पदों के लिए निकली है भर्ती

AFCAT 1 Recruitment 2025: एएफकैट में शामिल होने के लिए आज आखिरी मौका है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन की आखिरी तारीख आज है। इसके जरिए 340 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। एएफकैट की परीक्षा 31 जनवरी 2026 को होगी। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 19, 2025 पर 2:27 PM
AFCAT 1 Recruitment 2025: आवेदन की लास्ट डेट आज, 340 पदों के लिए निकली है भर्ती
एएफकैट का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 31 जनवरी, 2026 को किया जाएगा।

AFCAT 1 Recruitment 2025: एयर फोस कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) का हिस्सा बन देश की सेवा करना चाहते हैं, ये आपके जरूरी अपडेट है। भारतीय वायुसेना की ओर से कराई जाने वाली परीक्षा एएफकैट का हिस्सा बनने का आज आखिरी मौका है। एएफकैट परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने की आज आखिरी तारीख है। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस परीक्षा के जरिए कुछ 340 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी समयसीमा समाप्त होने से पहले आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जनवरी 2026 में होगी परीक्षा

भारतीय वायु सेना की ओर से एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 31 जनवरी, 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी, रीजनिंग और मिलिट्री एप्टीट्यूड विषय से 300 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी, जिसमें सही उत्तर के लिए तीन अंक और गलत उत्तर के लिए एक अंक का नकारात्मक अंकन किया जाएगा।

योग्यता मानदंड

उम्र सीमा : फ्लाइंग ब्रांच और एनसीसी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 20 से 24 वर्ष और ग्राउंड ड्यूटी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 20 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता : फ्लाइंग ब्रांच में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा गणित और भौतिक विषय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही ग्राउंड ड्यूटी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार न्यूनतम 50% अंकों के साथ गणित और भौतिक विषय में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए और इलेक्ट्रॉनिक में एसएससी या बीएससी की डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन के लिए अपनाएं ये तरीका

सब समाचार

+ और भी पढ़ें