Get App

UIIC AO Recruitment 2026: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस में 225 पदों पर भर्ती के लिए करें आवेदन, जानें लास्ट डेट, उम्र सीमा और योग्यता

UIIC AO Recruitment 2026: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में एडमिनिस्ट्रेटिव अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 225 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 28 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 15, 2026 पर 7:30 AM
UIIC AO Recruitment 2026: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस में 225 पदों पर भर्ती के लिए करें आवेदन, जानें लास्ट डेट, उम्र सीमा और योग्यता
उम्मीदवार यूआईआईसी की आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UIIC AO Recruitment 2026: बीमा क्षेत्र में करियर मजबूत और स्थायी करियर की चाह है, तो ये मौका आपके लिए हो सकता है। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC) में प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस भर्ती अभियान में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर की 225 खाली जगहें भरी जाएंगी। ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 8 सितंबर, 2026 से शुरू हो चुकी है। एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार यूआईआईसी की आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 सितंबर, 2026 है।

यूआईआईसी एओ भर्ती 2026: पदों का विवरण

एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर – जनरलिस्ट: 200 पोस्ट

एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर – हिंदी ऑफिसर: 25 पोस्ट

यूआईआईसी एओ भर्ती 2026: आवेदन के लिए योग्यता

जनरलिस्ट : उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में स्नातक या परास्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसमें इंजीनियरिंग, आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, एग्रीकल्चर और डेटा साइंस जैसे फील्ड शामिल हैं। उम्मीदवारों को किसी भी डिग्री परीक्षा कम से कम 60% अंकों के साथ पास होनी चाहिए। SC, ST और PwBD उम्मीदवारों के लिए कम से कम 55% मार्क्स होने चाहिए।

हिंदी ऑफिसर : इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री होनी चाहिए। कैंडिडेट पूरी शैक्षणिक योग्यता की जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें