Get App

AIIMS CRE 5th Admit Card 2026: ग्रुप बी और सी के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर किए गए जारी, जानें कैसे करना है डाउनलोड

AIIMS CRE 5th Admit Card 2026: एम्स 5वीं सीआरई ग्रुप बी और सी के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। नॉन - फैकल्टी पोस्ट पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के हॉल टिकट वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन 25 से 27 जुलाई के बीच होने जा रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 22, 2026 पर 11:27 AM
AIIMS CRE 5th Admit Card 2026: ग्रुप बी और सी के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर किए गए जारी, जानें कैसे करना है डाउनलोड
एम्स सीआरई परीक्षा का आयोजन 25 से 27 जुलाई तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

AIIMS CRE 5th Admit Card 2026: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) ने एम्स सीआरई 2026 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 25 से 27 जुलाई के बीच होने जा रहा है। एडमिट कार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए गए हैं। एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब अपने एडमिट कार्ड aiimsexams.ac.in डाउनलोड कर सकते हैं।

क्या है एम्स सीआरई ?

एम्स सीआरई भर्ती देशभर में विभिन्न एम्स संस्थानों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के गैर फैकल्टी पदों के लिए एक बड़ी राष्ट्रीय स्तर की भर्ती प्रक्रिया है। यह भर्ती सरकारी हेल्थकेयर भर्ती परीक्षाओं में से एक है, जिसका सबसे ज्यादा इंतजार किया जाता है। इसमें फार्मेसी, नर्सिंग, पैरामेडिकल साइंसेज, लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी, एडमिनिस्ट्रेशन और एलाइड हेल्थ बैकग्राउंड उम्मीदवार शामिल होते हैं। यह एक एकीकृत भर्ती व्यवस्था है, जिसके जरिए एम्स हॉस्पिटल और इंस्टिट्यूट में अलग-अलग पदों के लिए कैंडिडेट चुने जाते हैं। यह प्रोसेस एक कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) के जरिए सेंट्रली किया जाता है, जिसके बाद कुछ पदों के लिए स्किल टेस्ट होते हैं।

एम्स सीआरई 5वीं ग्रुप एडमिट कार्ड जारी

एम्स सीआरई परीक्षा का आयोजन 25 से 27 जुलाई तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। एडमिट कार्ड 21 जुलाई को एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE) ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। जिसके माध्यम से ग्रुप बी और सी के 1484 पदों को भरा जाएगा।

एम्स सीआरई 5वीं ग्रुप एडमिट कार्ड 2026: खास बातें

एम्स सीआरई भर्ती परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन हॉल टिकट जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित अन्य डिटेल्स नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें