AVNL Recruitment 2026: तकनीकी डिग्री या डिप्लोमा धारक सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आर्मर्ड व्हीकल्स निगम निमिटेड (AVNL) ने 1213 पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किया है। खास बात यह है कि इस भर्ती में आईटीआई पास युवाओं से लेकर इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), मानव संसाधन, मार्केटिंग और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों के अनुभवी पेशेवरों तक के लिए अवसर मौजूद हैं। चयनित उम्मीदवारों की तैनाती एवीएनएल की विभिन्न इकाइयों में की जाएगी। कुल पदों में 1005 पद जूनियर टेक्नीशियन के हैं, जबकि 208 पद कार्यकारी श्रेणी के लिए निर्धारित किए गए हैं। ये नियुक्तियां निश्चित अवधि के लिए होंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक है।
