Get App

BEML Vacancy 2026: बीइएमएल में होगी एप्रेंटिस के बंपर पदों पर भर्ती, फ्रेशर्स भी कर सकते हैं अप्लाई

BEML Vacancy 2026: रक्षा मंत्रालय के अधीन बीईएमएल ने अप्रेंटिस के 1300 से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इन पदों के लिए फ्रेशर उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती नोटिस जारी किया गया है और ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो गए हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 23, 2026 पर 7:30 AM
BEML Vacancy 2026: बीइएमएल में होगी एप्रेंटिस के बंपर पदों पर भर्ती, फ्रेशर्स भी कर सकते हैं अप्लाई
बीईएमएल की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.bemlindia.in पर यह नोटिस देखा जा सकता है।

BEML Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को रक्षा मंत्रालय के अधीन इस कंपनी में अच्छी शुरुआत मिल सकती है। इस कंपनी का नाम है बीईएमएल लिमिटेड (BEML)। इसमें विभिन्न ट्रेड्स के लिए अप्रेंटिस के 1346 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। बीईएमएल की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.bemlindia.in पर यह नोटिस देखा जा सकता है। इन पदों के ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 08 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बीईएमएल में अप्रेंटिसशिप के लिए फ्रेशर भी आवेदन कर सकते हैं। कंपनी में अप्रेंटिसशिप की अवधि 1 साल की होगी। इस दौरान उम्मीदवार विभिन्न मैनुफेक्चरिंग यूनिट में काम करेंगे और उन्हें मासिक स्टाइपेंड भी मिलेगा। अप्रेंटिसशिप की यह भर्ती मैकेनिकल/ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, बीबीए, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, मैकेनिस्ट, वेल्डर समेत अलग-अलग ट्रेड्स के लिए है।

बीईएमएल अप्रेंटिसशिप के लिए योग्यता

ग्रेजुएट (टेक्निकल): मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, कंप्यूटर, साइंस, इलेक्ट्रिॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, ऑटोमोबाइल, इनफॉर्मेशन साइंस, ई एंड टी, एआई एंड एमएल, एयरोनॉटिक्स में फुल टाइम 4 साल की इंजिनियरिंग डिग्री हासिल की हो।

ग्रेजुएट (जनरल): बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए, बीबीए (एचआर) में 3 साल की फुल टाइम ग्रेजुएशन की हो।

डिप्लोमा : इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंम्यूनिकेशन, ऑटोमोबाइल, इंस्ट्रूमेंटेशन, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का फुल टाइम डिप्लोमा किया हो।

आईटीआई : फिटर, वेल्डर, टर्नर, मैकेनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, कोपा, मैकेनिक डीजल, कारपेंटर, टीडीएम, शीट मेटर, प्लंबर एमएईई, एमएमवी, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक में 2 साल/1 साल का फुल टाइम आईटीआई किया हो।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें