Get App

Bihar Police Bharti 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए सिटी स्लिप जारी, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

Bihar Police Constable Bharti 2025: सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एग्जाम सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप जारी कर दी है। बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- csbc.bihar.gov.in से स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 20, 2025 पर 1:51 PM
Bihar Police Bharti 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए सिटी स्लिप जारी, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड
Bihar Police Constable Bharti 2025: बिहार पुलिस भर्ती के लिए एग्जाम डेट के हिसाब से एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे

CSBC Bihar Police Constable Bharti 2025: बिहार में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज है। सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एग्जाम सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप जारी कर दी है। बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- csbc.bihar.gov.in से स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए लिखित परीक्षा 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और 3 अगस्त को आयोजित की जाएगी।

बोर्ड ने एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की भी घोषणा कर दी है। एडमिट कार्ड एग्जाम से ठीक 7 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्हें डाउनलोड कर प्रिंट निकालना अनिवार्य है। एग्जाम डेट के हिसाब से एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

16 जुलाई को होने वाले एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 9 जुलाई को जारी होगा। जबकि 20 जुलाई के एग्जाम के लिए 13 जुलाई को एडमिट जारी किया जाएगा। इसी तरह, 23 जुलाई की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 16 जुलाई को रिलीज की जाएगी।

वहीं, 27 जुलाई की परीक्षा का 20 जुलाई को घोषित होगा। इसके अलावा 30 जुलाई के एग्जाम का 23 जुलाई को और 3 अगस्त को होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड 27 जुलाई को जारी किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के तहत बिहार पुलिस और बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस (BSAP) में कुल 19,838 कांस्टेबल पदों पर नियुक्ति करनी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें