Get App

BOI Apprentice recruitment 2025: बैंक ऑफ इंडिया कर रह है अप्रेंटिक की भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, 400 पदों के लिए फ्रेशर्स कर सकते हैं अप्लाई

BOI Apprentice recruitment 2025: बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रंटिस के 400 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए 10 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 25, 2025 पर 3:02 PM
BOI Apprentice recruitment 2025: बैंक ऑफ इंडिया कर रह है अप्रेंटिक की भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, 400 पदों के लिए फ्रेशर्स कर सकते हैं अप्लाई
इन पदों पर आवेदन 25 दिसंबर, 2025 से शुरू हो गया है।

BOI Apprentice recruitment 2025: सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंक बैंक ऑफ इंडिया (BOI) में प्रशिक्षण के साथ करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो ये मौका आपके लिए है। बीओआई ने अप्रेंटिस एक्ट, 1961 के तहत साल 2025-26 के लिए 400 अप्रेंटिस की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर आवेदन 25 दिसंबर, 2025 से शुरू हो गया है।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.bank.in पर 10 जनवरी 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार, अप्रेंटिसशिप की अवधि एक साल के लिए होगी। भारत के विभिन्न राज्यों और जोन के स्नातक अभ्यर्थी इसके लिए खुला है। इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया में एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा और लोकल भाषा का टेस्ट होगा। इसके आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। भर्ती के लिए उम्र और योग्यता 1 दिसंबर, 2025 के आधार पर देखी जाएगी।

अप्रेंटिस भर्ती महत्वपूर्ण तारीखें

ऑनलाइन आवेदन शुरू : 25 दिसंबर, 2025

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 10 जनवरी, 2026

ऑनलाइन परीक्षा की तारीख : जल्द ही घोषित की जाएगी

अप्रेंटिस भर्ती पदों का विवरण

सब समाचार

+ और भी पढ़ें