BPSC 71st Prelims Admit Card 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रारंभिक एग्जाम 2025 को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है। फॉर्म के लिए अप्लाई किए उम्मीदवार इसके एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड 6 सितंबर को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in से डाउनलोड कर पाएंगे।