BPSC PO Exam Date 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एक नोटिस जारी कर बताया है कि अभियोजन अधिकारी (PO) के पद के लिए प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा 15 जुलाई 2026 को दो शिफ्ट में होगी। यह परीक्षा पटना, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और नालंदा समेत जिलों के परीक्षा केंद्रों पर होगा। बीपीएससी में अभियोजन अधिकारी के लिए कुल 300 पदों की घोषणा की गई है। बीपीएससी पीओ के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च 2026 को खत्म हुई थी। बीपीएससी पीओ चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू के तीन चरण होते हैं। प्रीलिम्स ऑफलाइन होगा और इसमें दो पेपर होंगे- जनरल स्टडीज और लॉ।
