सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं बीएसएफ में नौकरी करने का मौका है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 3588 पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञापन जारी किया है। इसके तहत किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं कक्षा पास कर चुके उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। 10वीं पास और आईटीआई प्रमाणपत्र प्राप्त उम्मीदवारों के लिए अर्धसैनिक बल में शामिल होने का यह एक शानदार अवसर है। ये वेकेंसी कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) श्रेणी के अंतर्गत आती हैं और रसोइया, मोची, दर्जी, जल वाहक, धोबी, सफाई कर्मचारी, बढ़ई जैसे खास ट्रेडों के लिए हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 जुलाई 2025 से शुरू होगी और अभ्यर्थी 25 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकेंगे।
