Get App

CTET Admit Card 2026: कभी भी जारी हो सकता है एडमिट कार्ड, फरवरी के पहले वीकेंड पर होगी परीक्षा

CTET Admit Card 2026: सीटीईटी परीक्षा की तारीख घोषित हो चुकी है और अब इसका एडमिट कार्ड किसी भी समय जारी किया जा सकता है। परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आइए इसके बारे में और जानें

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 04, 2026 पर 12:56 PM
CTET Admit Card 2026: कभी भी जारी हो सकता है एडमिट कार्ड, फरवरी के पहले वीकेंड पर होगी परीक्षा
CTET 7 और 8 फरवरी 2026 को दो दिनों में आयोजित की जाएगी।

CTET Admit Card 2026: शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए सीटीईटी बहुत बड़ा और प्रमुख परीक्षा मानी जाती है। इसके जरिए अपने शिक्षक बनने के सपने को साकार करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) का आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) करता है। सीटीईटी के फरवरी 2026 सत्र के लिए सीबीइएसई बोर्ड ने परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। CTET 7 और 8 फरवरी 2026 को दो दिनों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं।

बता दें, पहले यह परीक्षा सिर्फ 8 फरवरी को होने वाली थी। देश भर के 140 शहरों में परीक्षा को सुचारू और कुशलता से आयोजित करने के लिए, बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को देखते हुए परीक्षा को दो दिनों तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, परीक्षा की तारीखें अपडेट कर दी गई हैं।

कभी भी जारी हो सकता है हॉल टिकट

सीटीईटी की फरवरी 2026 सत्र की परीक्षा की तारीखें फाइनल होने के बाद इसके लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को हॉल टिकट जारी होने का इंतजार है। सीबीएसई बोर्ड आज या कल किसी भी समय एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। सीटेट का प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा। इसके लिए आपको अपने आवेदन संख्या यानी रोल नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। बस आप ये दो डिटेल्स अपने पास सुरक्षित निकालकर रख लें।

फरवरी सत्र की परीक्षा का पूरा शेड्यूल

सीबीएसई ने दोनों दिनों की परीक्षा के लिए शिफ्ट के अनुसार समय तय किया है। सीटीईटी दो स्तरों पर आयोजित की जाएगी, पेपर I उन उम्मीदवारों के लिए जो क्लास 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं, और पेपर II क्लास 6 से 8 के लिए।

7 फरवरी 2026 (शनिवार)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें