Get App

Cybersecurity technical recruitment 2026: साइबर क्राइम के खिलाफ गृह मंत्रालय 195 तकनीकी पेशेवरों की कर रहा भर्ती, 19 मई तक करें आवेदन

Cybersecurity technical recruitment 2026: देश में बढ़ रहे साइबर क्राइम मामलों पर नकेल कसने के लिए गृह मंत्रालय तकनीकी पेशेवरों के 195 पदों पर भर्ती कर रहा है। इसके तहत आवेदन के लिए मंत्रालय ने आखिरी तारीख बढ़ा कर 19 मई कर दी है। आइए जानें क्या है आवेदन की प्रक्रिया

MoneyControl Newsअपडेटेड May 11, 2026 पर 1:17 PM
Cybersecurity technical recruitment 2026: साइबर क्राइम के खिलाफ गृह मंत्रालय 195 तकनीकी पेशेवरों की कर रहा भर्ती, 19 मई तक करें आवेदन
आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 19 मई, 2026 तक बढ़ा दी गई है।

Cybersecurity technical recruitment 2026: देश में साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों पर नकेल कसने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तकनीकी पेशेवरों के 195 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यह सभी पद कॉन्ट्रैक्ट के तौर पर भरे जाएंगे। इसके तहत चयनित उम्मीदवारों को नई दिल्ली और असम में तीन साल के लिए नियुक्त किया जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन आधिकारिक पोर्टल http://jobs.f1infotech.in के जरिए स्वीकार किए जाएंगे।

इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने भारत के साइबरक्राइम रिस्पॉन्स और डिजिटल सिक्योरिटी ढांचे को मजबूत करने के लिए की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित उम्मीदवारों को तीन साल के कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर नियुक्त किया जाएगा। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 19 मई, 2026 तक बढ़ा दी गई है। चयन प्रक्रिया योग्यता स्क्रीनिंग, अनुभव मूल्यांकन, और शायद इंटरव्यू/प्रैक्टिकल असेसमेंट पर आधारित होगा।

टेक्निकल भर्ती ड्राइव की जानकारी

इस भर्ती प्रक्रिया में कई तकनीकी डोमेन शामिल हैं, जिनका मकसद नेशनल कोऑर्डिनेशन सिस्टम के अंदर साइबरक्राइम इन्वेस्टिगेशन, मैलवेयर एनालिसिस, OSINT ऑपरेशन, CTI और साइबरक्राइम डेटा इंटरप्रिटेशन में मदद करना है।

भर्ती विवरण

संस्थान का नाम : इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) – MHA के तहत

पद का नाम : टेक्निकल प्रोफेशनल्स (कई साइबर सिक्योरिटी डोमेन)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें