Get App

DSSSB Recruitment 2026: दिल्‍ली में 1979 पदों पर सरकारी नौकरी के लिए 16 जून से शुरू होंगे आवेदन, लाखों में मिलेगी सैलरी

DSSSB Recruitment 2026: दिल्‍ली अधीनस्‍थ सेवा चयन बोर्ड ने 1979 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जून से शुरू होगी। इच्‍छुक और योग्‍य उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 04, 2026 पर 7:30 AM
DSSSB Recruitment 2026: दिल्‍ली में 1979 पदों पर सरकारी नौकरी के लिए 16 जून से शुरू होंगे आवेदन, लाखों में मिलेगी सैलरी
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जून, 2026 को दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली अधीनस्‍थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली सरकार के राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT), स्‍वायत्‍त संस्‍थान और क्षेत्रीय संस्‍थान के अलग-अलग विभागों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्‍या 03/2026 जारी किया है। इस नोटिफिकेशन में तकनीकी, शैक्षिक और प्रशासकीय पदों के लिए कुल 1,979 रिक्तियों की घोषणा की गई है। आध‍िकारिक सूचना के मुताबिक, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जून, 2026 को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इच्‍छुक और योग्‍य उम्‍मीदवार 15 जुलाई, 2026 को रात 11:59 बजे तक डीएसएसएसबी के ऑनलाइन पोर्टल के जरिए अपना आवेदन जमा कर सकेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया में जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (कंप्यूटर साइंस), स्पेशल एजुकेटर, IT असिस्टेंट ग्रेड-A, फिटर ग्रेड-II, लिफ्ट ऑपरेटर और डेटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट ग्रेड-A जैसे पद शामिल हैं।

कहां-कितने पदों पर होगी भर्ती

टीचिंग रिक्‍त‍ियों के लिए पदों का एक बड़ा हिस्सा घोषित किया गया है। डीएसएसएसबी ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (कंप्यूटर साइंस) के लिए 675, स्पेशल एजुकेटर (प्राइमरी) के लिए 450, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (स्पेशल एजुकेशन टीचर) के लिए 163 और डोमेस्टिक साइंस टीचर के लिए 129 पद घाषित की हैं।

टेक्निकल और साइंटिफिक पोस्ट में, IT असिस्टेंट ग्रेड-A के लिए 125 और जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (साइबर फोरेंसिक) के लिए 81 वैकेंसी उपलब्ध हैं। दूसरी नोटिफाई की गई पोस्ट में बायोलॉजी, बैलिस्टिक्स, केमिस्ट्री, लाई डिटेक्शन, डॉक्यूमेंट्स, HRD/QC, फोटो, क्राइम सीन, फिंगर प्रिंट और फिजिक्स सब्जेक्ट में जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट शामिल हैं। असिस्टेंट आर्किविस्ट ग्रेड-I, टेक्निकल असिस्टेंट (हिंदी), इलेक्ट्रिकल ओवरसियर/सब-इंस्पेक्टर, सब स्टेशन अप्रेंटिस और असिस्टेंट ऑपरेटर कम मैकेनिक (A/C) के लिए भी वैकेंसी अनाउंस की गई हैं।

शैक्षिक योग्‍यता और उम्र सीमा

डीएसएसएसबी भर्ती 2026 के लिए इच्‍छुक और योग्‍य उम्‍मीदवारों की उम्र सीमा पदों के हिसाब से अलग-अलग है। जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट पोस्ट के लिए आमतौर पर 18 से 27 साल की उम्र की जरूरत होती है। टेक्निकल असिस्टेंट (हिंदी) और असिस्टेंट आर्काइविस्ट ग्रेड-I के लिए ज्‍यादा से ज्‍यादा उम्र 30 साल है, जबकि IT असिस्टेंट ग्रेड-A के लिए 27 साल से कम उम्र के कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं।

फिटर ग्रेड-II के लिए तय उम्र 20 से 32 साल है, जबकि लिफ्ट ऑपरेटर कैंडिडेट 18 से 37 साल के बीच अप्लाई कर सकते हैं। एनएमडीसी के तहत कई पोस्ट के लिए उम्र 18 से 32 साल है। विज्ञापन में बताए गए प्रोविजन के हिसाब से उम्र में छूट दी जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें